Karnataka के राज्यपाल, मुख्यमंत्री, पूर्व प्रधानमंत्री देवेगौड़ा ने नयी राष्ट्रपति को बधाई दी - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
national

Karnataka के राज्यपाल, मुख्यमंत्री, पूर्व प्रधानमंत्री देवेगौड़ा ने नयी राष्ट्रपति को बधाई दी

बेंगलुरु : कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत, मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई और पूर्व प्रधानमंत्री एच. डी. देवेगौड़ा ने सोमवार को द्रौपदी मुर्मू को भारत की 15वीं राष्ट्रपति बनने पर बधाई दी। गहलोत ने ट्वीट किया, ''भारत की माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। मुझे यकीन है कि उनके विशाल और विविध अनुभव के साथ, उनके मार्गदर्शन और नेतृत्व में, भारत दुनिया में नयी ऊंचाइयां हासिल करेगा।

मुर्मू को बधाई देते हुए बोम्मई ने कहा, ''भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में एक स्वर्णिम दिन। उनकी प्रेरक कथा सभी को प्रेरित करेगी कि कैसे एक गरीब आदिवासी समुदाय में पैदा हुई लड़की राष्ट्रपति भवन तक का अपना रास्ता तय करती है। पूर्व प्रधानमंत्री और जद (एस) सुप्रीमो एच. डी. देवेगौड़ा ने कहा, ''हमें एक गणतंत्र के रूप में बहुत गर्व महसूस हो रहा है कि हमने मुर्मू को अपना राष्ट्रपति चुना है। उन्होंने मुर्मू को उनकी शानदार जीत पर बधाई दी। इस अवसर पर कर्नाटक के कई मंत्रियों, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसदों और विधायकों ने मुर्मू को बधाई दी।

Related Articles

Back to top button