द्रौपदी मुर्मू बनीं देश की पहली महिला आदिवासी राष्ट्रपति, कांग्रेस अध्यक्ष, लोकसभा स्पीकर और राहुल गांधी ने दी बधाई - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
nationalTop News

द्रौपदी मुर्मू बनीं देश की पहली महिला आदिवासी राष्ट्रपति, कांग्रेस अध्यक्ष, लोकसभा स्पीकर और राहुल गांधी ने दी बधाई

एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू देश की अगली राष्ट्रपति होंगी, यह तस्वीर साफ होने के बाद ही बधाइयों का तांता लग गया है। पक्ष और विपक्ष, दोनों की तरफ से द्रौपदी मुर्मू को जीत हासिल करने पर बधाई दी जा रही है।

फोटो: सोशल मीडिया
user

Engagement: 0

एनडीए राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू देश की अगली राष्ट्रपति होंगी, यह तस्वीर साफ होने के बाद ही बधाइयों का तांता लग गया है। पक्ष और विपक्ष, दोनों की तरफ से द्रौपदी मुर्मू को जीत हासिल करने पर बधाई दी जा रही है। बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला और कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी देश के 15वें राष्ट्रपति के तौर पर चुने जाने पर मुर्मू को बधाई दी है।

बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने द्रौपदी मुर्मू के घर जाकर उन्हें जीत की बधाई दी। इसके साथ ही उन्होंने ट्वीट कर जीत की बधाई देते हुए कहा, आदरणीय श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी को देश के 15वें राष्ट्रपति के रूप में चुने जाने पर हार्दिक बधाई। जनजातीय समाज की महिला का राष्ट्रपति पद तक पहुंचना, देश के लिए स्वर्णिम क्षण हैं, मुझे विश्वास है कि आपके प्रशासनिक और सामाजिक कार्यों की दक्षता और अनुभव से राष्ट्र को अप्रतिम लाभ मिलेगा।

लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने मुर्मू को देश की नई राष्ट्रपति निर्वाचित होने पर बधाई देते बयान जारी कर कहा, उन्होंने सदैव जनता की आशाओं और आकांक्षाओं को वाणी दी है और आमजन की समस्याओं के समाधान में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। बिरला ने आशा व्यक्त की कि उनके कुशल मार्गदर्शन में देशवासी नए भारत के निर्माण में अग्रणी योगदान देंगे।

कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी राष्ट्रपति निर्वाचित होने पर द्रौपदी मुर्मू को बधाई देते हुए ट्वीट कर कहा, भारत के 15वें राष्ट्रपति के रूप में निर्वाचित होने पर श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी को बधाई एवं शुभकामनाएं।

आईएएनएस के इनपुट के साथ


Related Articles

Back to top button