कन्नौज हिंसा में अब तक 14 गिरफ्तार, विरोध में हिंदू संगठनों ने डीएम ऑफिस में पढ़ा हनुमान चालीसा - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
nationalTop News

कन्नौज हिंसा में अब तक 14 गिरफ्तार, विरोध में हिंदू संगठनों ने डीएम ऑफिस में पढ़ा हनुमान चालीसा

घटना के बाद हरकत में आई कन्नौज पुलिस ने मामले में दो एफआईआर दर्ज की है। पुलिस ने धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप में रविवार को अकबर, निहाल, आसिफ, इलियास, रहीम को गिरफ्तार करते हुए जेल भेजा है। वहीं आगजनी और तोड़फोड़ के आरोप में वीरेंद्र, बृजेश, रवि, पंकज, आशाराम, उमेश, सोनू पटेल और राजन पटेल को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। इसके अलावा पुलिस ने हिंसा फैलाने के आरोप में कई अन्य लोगों को भी चिह्नित किया है। पुलिस ने इन लोगों को वायरल फोटो और वीडियो के आधार पर गिरफ्तार किया है। इसके विरोध में हिंदूवादी संगठनों ने सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचकर पुलिस पर एकतरफा कार्रवाई करने का आरोप लगाया। हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं ने डीएम दफ्तर के बाहर बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ भी किया।

Related Articles

Back to top button