तमिलनाडु के कल्लाकुरिची में छात्रा की मौत पर बवाल, स्कूल में घुसे प्रदर्शनकारियों ने की तोड़फोड़, बसों में लगाई आग - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
nationalTop News

तमिलनाडु के कल्लाकुरिची में छात्रा की मौत पर बवाल, स्कूल में घुसे प्रदर्शनकारियों ने की तोड़फोड़, बसों में लगाई आग

डीजीपी ने कहा कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन के बजाय, उन्होंने हमला करना शुरू कर दिया। लाठीचार्ज करना पड़ा। 500 पुलिस कर्मियों को वहां भेजा गया है। हम स्कूल पर हमला करने वाले सभी आरोपियों को गिरफ्तार करेंगे, किसी को भी नहीं बख्शा जाएगा। हमारे पास वीडियो भी हैं।

फोटो: सोशल मीडिया
user

Engagement: 0

तमिलनाडु के कल्लाकुरिची में एक स्कूली छात्रा की मौत बवाल हो गया है। स्थानयी लोग स्कूल में घुस गए और तोड़फोड़ शुरू कर दी। इस दौरान बसों में भी आग लगा दी गई। स्कूल की संपत्ति में तोड़फोड़ की गई। प्रदर्शनकारी कक्षा 12 की एक छात्र की मौत से नराज हैं। न्याय की मांग कर रहे हैं।

कल्लाकुरिची हिंसा पर तमिलनाडु के डीजीपी सी सिलेंद्र बाबू ने कहा, “स्कूली छात्रा की प्राकृतिक कारणों से मौत हुई, हमने मामला दर्ज किया है। माता-पिता ने एक और पोस्टमॉर्टम के लिए हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया। लोगों का छोटा समूह स्कूल में विरोध करने आया, हमने व्यवस्था की, लेकिन उन्होंने बड़ी संख्या में लोगों को इकट्ठा कर लिया।”

डीजीपी ने कहा, “शांतिपूर्ण विरोध-प्रदर्शन के बजाय, उन्होंने हमला करना शुरू कर दिया। लाठीचार्ज करना पड़ा। 500 पुलिस कर्मियों को वहां भेजा गया है। हम स्कूल पर हमला करने वाले सभी आरोपियों को गिरफ्तार करेंगे, किसी को भी नहीं बख्शा जाएगा। हमारे पास वीडियो भी हैं।”


Related Articles

Back to top button