Maharashtra Rain: महाराष्ट्र में बारिश का तांडव, पालघर में भूस्खलन से एक की मौत, 2 की हालत गंभीर, कई घर तबाह - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
nationalTop News

Maharashtra Rain: महाराष्ट्र में बारिश का तांडव, पालघर में भूस्खलन से एक की मौत, 2 की हालत गंभीर, कई घर तबाह

पालघर कलेक्टर के अनुसार भूस्खलन से एक व्यक्ति की मौत हो गई है, कई गंभीर रूप से घायल है। डीएम ने कहा कि घरों के क्षतिग्रस्‍त होने के कारण कई लोगों के भी यहां फंसे होने की भी आशंका है।

फोटो: सोशल मीडिया
user

Engagement: 0

महाराष्ट्र में आसमानी आफत थमने का नाम नहीं ले रही है। मानसूनी बारिश का तांडव पूरे राज्य में जारी है। इस बीच पालघर से बड़ी घटना की खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक बसई इलाके में भूस्खलन से बड़ा हादसा हुआ है।

जिला कलेक्टर का कहना है कि पालघर जिले के वसई क्षेत्र में भूस्खलन की घटना में एक व्यक्ति की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। बचाव अभियान जारी है।

पालघर कलेक्टर (Palghar Collector) के अनुसार घरों के क्षतिग्रस्‍त होने के कारण कई लोगों के भी यहां फंसे होने की भी आशंका जतायी जा रही है। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार अब तक दो लोगों को बचाया जा चुका है।

गौरतलब है कि इससे पहले 5 जुलाई को भी पालघर में भूस्‍खलन के कारण एक मकान ढहने की घटना सामने आयी थी। बता दें कि राज्‍य में बारिश के कारण सड़कों पर जलजमाव की स्थिति है। कुंडलिका नदी भी इस समय खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। मुंबई के पंचशील नगर के घाटकोपर में इलाके में भी कुछ दिन पहले भूस्‍खलन की खबर आयी थी।


Related Articles

Back to top button