business
एमनेस्टी इंडिया, पूर्व सीईओ पर 61.72 करोड़ जुर्माना

नयी दिल्ली, 8 जुलाई (एजेंसी)
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने विदेशी मुद्रा विनिमय कानून के उल्लंघन के लिए एमनेस्टी इंडिया और उसके पूर्व मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) आकार पटेल पर 61.72 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। पटेल ने इस आदेश को अदालत में चुनौती देने की बात कही है। ईडी ने शुक्रवार को एमनेस्टी इंडिया और उसके पूर्व मुखिया पर कार्रवाई करने की जानकारी दी। जांच एजेंसी के मुताबिक उसने यह कदम एमनेस्टी इंडिया के बारे में मिली शिकायत की पड़ताल के बाद उठाया है।
ईडी को ऐसी सूचना मिली थी कि ब्रिटेन स्थित एमनेस्टी इंटरनेशनल अपनी भारतीय इकाइयों के जरिये बड़ी मात्रा में विदेशी अंशदान को प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) मार्ग से बाहर भेज रही है।



