Tharoor : महुआ पर हुए हमले से हैरान रह गया - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
national

Tharoor : महुआ पर हुए हमले से हैरान रह गया

नयी दिल्ली | कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने बुधवार को कहा कि वह मां काली पर तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा की टिप्पणी को लेकर उन पर (मोइत्रा पर) हुए हमले से हैरान रह गए। उन्होंने लोगों से कम गंभीर होने और धर्म का व्यक्तिगत रूप से आचरण करने के लिए उसे व्यक्ति पर छोड़ने का भी आग्रह भी किया। थरूर ने ट्वीट किया, ''दुर्भावनापूणã ढंग से गढ़े गए विवाद से मैं अनजान नहीं हूं, लेकिन महुआ मोइत्रा के वह बात कहने के कारण उन पर हुए हमले से हैरान हूं जो हर हिदू जानता है। श्रद्धालु भोग के रूप में जो चढ़ाते हैं वह देवी से ज्यादा उनके (श्रद्धालुओं के) बारे में बताता है।

तृणमूलकांग्रेस की लोकसभा सदस्य महुआ मोइत्रा ने मंगलवार को यह कहकर विवाद खड़ा कर दिया कि जिस तरह हर व्यक्ति को अपने तरीके से देवी-देवताओं की पूजा करने का अधिकार है, उसी तरह उन्हें देवी काली के मांस भक्षण करने एवं मदिरा स्वीकार करने वाली देवी के रूप में कल्पना करने का पूरा अधिकार है। भारतीय जनता पार्टी ने मोइत्रा पर उनके इस बयान को लेकर कड़ा प्रहार किया और सवाल किया कि क्या यह हिदू देवी-देवताओं का अपमान करने का पश्चिम बंगाल की सत्तारूढ़ पार्टी का आधिकारिक रूख है। वहीं, पश्चिम बंगाल के सत्तारूढ़ दल तृणमूल कांग्रेस ने अपनी सांसद की इस टिप्पणी से खुद को अलग कर लिया है।

Related Articles

Back to top button