वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीजन में कप्तानी करेंगे Shikhar Dhawan - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
Sports

वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीजन में कप्तानी करेंगे Shikhar Dhawan

अखिल भारतीय वरिष्ठ चयन समिति ने 22 जुलाई से 27 जुलाई तक क्वींस पार्क ओवल, पोर्ट ऑफ स्पेन त्रिनिदाद में खेले जाने वाले वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की एकदिवसीय सीरीज के लिए टीम का चयन किया है।

शिखर धवन को बुधवार को पोर्ट ऑफ स्पेन, त्रिनिदाद में 22 जुलाई से वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की ऑ डी आई सीरीज के लिए भारत का कप्तान बनाया गया।

रेगुलर स्किपर रोहित शर्मा और वरिष्ठ खिलाड़ियों विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पांड्या और ऋषभ पंत को सीरीज के लिए आराम दिया गया है।

बीसीसीआई की सीनियर चयन समिति ने वनडे के लिए 16 सदस्यीय भारतीय टीम का चयन किया।

3 मैचों के लिए भारत की टीम: शिखर धवन (कप्तान), रुतुराज गायकवाड़, शुभमन गिल, दीपक हुड्डा, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, ईशान किशन (wk), संजू सैमसन (wk), रवींद्र जडेजा (उप-कप्तान), शार्दुल ठाकुर, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, अवेश खान, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह।

Related Articles

Back to top button