मूसेवाला के पिता का पंजाब की AAP सरकार पर बड़ा हमला, कहा- राज्य में हावी हो गए हैं गैंगस्टर, समानांतर चला रहे सरकार - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
nationalTop News

मूसेवाला के पिता का पंजाब की AAP सरकार पर बड़ा हमला, कहा- राज्य में हावी हो गए हैं गैंगस्टर, समानांतर चला रहे सरकार

सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने आगे कहा कि “लगता है अब गैंगस्टर समानांतर सरकार चला रहे हैं। ऐसे में अपना पक्ष किसके पास जाकर रखें। एक से बचेंगे तो दूसरा बंदूक लेकर आ जाएगा। दूसरे से बचेंगे, तीसरा ग्रुप आ जाएगा। पंजाब में कितने ज्यादा तो ग्रुप हो गए हैं। गैंगस्टरों ने मेरी जड़ ही उखाड़ दी है। हमारे घरों को तबाह किया जा रहा है।सरकार ने भी कोई कसर नहीं छोड़ी।”

इससे पहले सिद्धू के पिता ने कहा था कि सिद्धू के सपनों को पूरा करने की कोशिश की जाएगी। जो घाटा हुआ है, वह पूरा तो नहीं हो सकता। जो सिद्धू चाहता था, जो उसके मन में था वो करेंगे। उन्होंने कहा कि चुनाव हारने के बाद हम हताश हुए थे। लेकिन सिद्धू ने उन्हें समझाया था कि अब चुनाव नहीं लड़ेंगे। चुनाव के समय सिद्धू ने मौजूदा सिस्टम को करीब से देखा था, उसे वह ठीक नहीं लगा।

Related Articles

Back to top button