वैभव सूर्यवंशी वनडे में हो गए बुरी तरह फेल - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
Sports

वैभव सूर्यवंशी वनडे में हो गए बुरी तरह फेल

वैभव सूर्यवंशी : वैभव सूर्यवंशी ने टी20 क्रिकेट में तो गजब बल्लेबाजी की और जमकर रन बनाए। अभी कुछ ही दिन पहले तक उनका बल्ला जैसे आग उगल रहा था। दुनिया का कोई भी गेंदबाज उनके कहर से बच नहीं पाया। अब जैसे ही वे टी20 को छोड़कर वनडे में उतरे वे बुरी तरह से फ्लॉप रहे। ना तो वे उस तरह चौके और छक्के लगा पाए और ना ही स्ट्राइक रेट ही बेहतर नजर आया। हालांकि अभी तो सीरीज बाकी हैं, ऐसे में उन्हें कुछ और मौके अपने आप को साबित करने के लिए ​मिलेंगे।

भारत ए और श्रीलंका ए के बीच खेला जा रहा है वनडे मैच
श्रीलंका में तीन देशों के बीच ट्राई सीरीज का आगाज हो चुका है। पहला मुकाबला भारत ए और श्रीलंका ए के बीच खेला जा रहा है। भारतीय टीम के कप्तान तिलक वर्मा ने इस मैच में टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। भारत की सलामी जोड़ी के रूप में वैभव सूर्यवंशी और प्रभसिमरन सिंह क्रीज पर आए। पहले प्रभसिमरन ने मोर्चा संभाला, लेकिन वे पहला ही ओवर मेडन खेल गए। इसके बाद उम्मीद थी कि जब वैभव आएंगे तो अपन रंग जमाएंगे। लेकिन वे बेरंग नजर आए। 

वैभव सूर्यवंशी ने 12 बॉल पर बनाए 14 रन, केवल तीन चौके लगाए
वैभव सूर्यवंशी ने केवल 12 बॉल का सामना किया और इस दौरान महज 14 ही रन बना पाए। उनके बल्ले से तीन चौके आए और एक भी छक्का ना तो वे लगा पाए और ना ही इसकी कोशिश की। उनका स्ट्राइक रेट केवल 116.67 का रहा। इतने स्ट्राइक रेट से अभी कुछ दिन पहले तक उनसे बल्लेबाजी की उम्मीद नहीं की जा सकती। आईपीएल के दौरान ही उन्होंने आक्रामक अंदाज में केवल 15 बॉल पर पचासा पूरा किया था। हालांकि अब क्रिकेट का फॉर्मेट बदल गया है और पिच भी बदल गई है। ऐसे में वैभव की असली परीक्षा होनी थी। 

अभी ट्राई सीरीज में भारत ए के तीन और मैच बाकी
इस ट्राई सीरीज में भारत और श्रीलंका के अलावा तीसरी टीम अफगानिस्तान की है। सभी टीमें लीग फेज में आपस में दो दो मैच खेलेंगी। यानी कुल मिलाकर चार मैच मिलेंगे, इसके बाद जो दो टीमें अंक तालिका में टॉप 2 में होंगी, वे सीधे फाइनल में चली जाएंगी। यानी वैभव के पास यहां अपना जलवा दिखाने के लिए अभी तीन मैच और हैं। लेकिन श्रीलंका की पिचों पर वैभव के रन बनाना आसान नहीं होने वाला। देखना होगा कि वे कैसा प्रदर्शन यहां आने वाले मैचों में दिखाते हैं। 

 

Related Articles

Back to top button