मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
State

छत्तीसगढ़ के जशपुर में पहाड़ से टकराया प्राइवेट एयरक्राफ्ट, पायलट और को पायलट की मौत

जशपुर में सोमवार को एक बड़ा विमान हादसा हुआ। पहाड़ से एक प्राइवेट एयरक्राफ्ट टकराकर क्रैश हो गया। हादसे में पायलट और को-पायलट की दर्दनाक मौत हो गई।

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में सोमवार को बड़ा विमान हादसा हो गया। यहां नारायणपुर-चारभाठी क्षेत्र के आरा पहाड़ में एक प्राइवेट एयरक्राफ्ट क्रैश हो गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, विमान पहाड़ी से टकराने के बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। विमान में सवार पायलट और को पायलट की मौत की पुष्टि हुई है। हालांकि, विमान में इनके अलावा अन्य कोई यात्री सवार थे या नहीं इसे लेकर जानकारी सामने नहीं आई है। हादसे का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें पहाड़ से उठता धुंआ और आग दिखाई दे रहा था।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, जिला प्रशासन और राहत-बचाव दल मौके के लिए रवाना हुए। दुर्घटनास्थल चारों ओर से ऊंची पहाड़ियों से घिरा होने के कारण रेस्क्यू टीमों को पहुंचने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। स्थानीय प्रशासन ने इस इलाके में अभियान चलाकर हालात का जायजा लिया। जबकि, पुलिस ने मौके को सुरक्षा घेरे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें:शिवपुरी पुलिस ने निकाली MLA प्रीतम लोधी के बेटे की हेकड़ी, घटनास्थल तक परेड कराया

जानकारी के मुताबिक, विमान आरा पहाड़ के ऊपर से गुजर रहा था। तभी वह पहाड़ी की चोटी से टकरा गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि विमान बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और दुर्घटनास्थल पर आग लग गई। सामने आए वीडियो में पहाड़ से धुएं का घना गुबार और लपटें उठती दिखाई दी थी।

जशपुर पुलिस और प्रशासन ने शुरुआत में घटना की पुष्टि करते हुए जांच शुरू की। जबकि, अधिकारियों ने कहा कि हादसे की पूरी तस्वीर जांच के बाद ही स्पष्ट होगी। एसएसपी लाल उम्मेद सिंह समेत वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और राहत कार्य की निगरानी की। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आगे की प्रक्रिया शुरू कर दी है। हालांकि, मृत पायलट और को पायलट की पहचान तत्काल सार्वजनिक नहीं की गई है।

यह भी पढ़ें:उधमपुर में भीषण हादसा: 100 फीट गहरी खाई में गिरी बस, 15 की मौत और 20 से अधिक घायल

Related Articles

Back to top button