गुजरात टाइटंस की रोमांचक जीत, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से मात दी

आईपीएल : : IPL 2026 का 14वां मुकाबला 8 अप्रैल को अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया, जहां दिल्ली कैपिटल्स को सिर्फ एक रन से हार का सामना करना पड़ा। गुजरात टाइटंस ने 211 रनों के लक्ष्य का शानदार अंदाज में बचाव किया। दिल्ली की टीम निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 209 रन ही बना सकी। डेविड मिलर ने 20 गेंदों पर नाबाद 41 रनों की पारी खेली। गुजरात की ओर से राशिद खान ने 3 और प्रसिद्ध कृष्णा ने 2 विकेट झटके। गुजरात की यह इस सीजन पहली जीत है। इससे पहले गिल की कप्तानी वाली GT को पिछले 2 मैचों में हार का सामना करना पड़ा था।
इससे पहले दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात टाइटंस ने 4 विकेट खोकर 210 रनों का स्कोर खड़ा किया। गुजरात की ओर से कप्तान शुभमन गिल, जोस बटलर और वाशिंगटन सुंदर ने अर्धशतक जड़े। गिल ने 45 गेंदों पर 70 रनों की पारी खेली। वहीं, बटलर ने 27 गेंदों पर ताबड़तोड़ 52 रन बनाए, जबकि वाशिंगटन सुंदर ने 32 गेंदों पर 55 रन बनाए। दिल्ली की ओर से मुकेश कुमार ने सबसे ज्यादा 2 विकेट झटके। लुंगी एंगिडी और कुलदीप यादव को एक-एक सफलता मिली।
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कागिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, अशोक शर्मा।
GT इम्पैक्ट सब: प्रसिद्ध कृष्णा, जेसन होल्डर, मानव सुथार, जयंत यादव, अनुज रावत।
दिल्ली कैपिटल्स: केएल राहुल (विकेटकीपर), पथुम निसांका, नितीश राणा, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), विप्रज निगम, कुलदीप यादव, लुंगी एनगिडी, टी नटराजन, मुकेश कुमार।
DC इम्पैक्ट सब: आशुतोष शर्मा, औकिब नबी डार, समीर रिज़वी, दुष्मंथा चमीरा, करुण नायर।



