मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
State

मेदिनीपुर: नाबालिग से यौन उत्पीड़न के आरोप में युवक को तीन दिनों की पुलिस हिरासत

मेदिनीपुर। नाबालिग से लगातार यौन उत्पीड़न और धमकी देने के आरोप में केशियाड़ी थाना पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। पीड़िता लंबे समय तक भय के कारण चुप रही, लेकिन हिम्मत जुटाकर न्याय की गुहार लगाते हुए अदालत का दरवाजा खटखटाया। उसके आरोप के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई की।

मंगलवार रात केशियाड़ी थाना पुलिस ने भीममेला इलाके से देवांशु घोष नामक एक युवक को गिरफ्तार किया। पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपित के खिलाफ (पॉक्सो) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

बुधवार दोपहर आरोपित को खड़गपुर महकमा अदालत में पेश किया गया, जहां अदालत ने उसे तीन दिनों की पुलिस हिरासत में भेजने का निर्देश दिया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और पीड़िता के बयान व अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी प्रक्रिया अपनाई जाएगी। घटना सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। स्थानीय लोगों ने आरोपित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि नाबालिग से जुड़े मामलों में कानून के तहत सख्त कदम उठाए जाएंगे।

Related Articles

Back to top button