मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
City

मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में धान की आवक में तेजी

 

रायपुर, 05 दिसम्बर 2025 खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में छत्तीसगढ़ सरकार के ऐतिहासिक निर्णय ने किसानों को वह सम्मान और भरोसा दिया है जिसकी प्रतीक्षा वे वर्षों से कर रहे थे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रति एकड़ 21 क्विंटल तक धान खरीदी और 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी व्यवस्था ने कृषि क्षेत्र में नई ऊर्जा, विश्वास और आर्थिक मजबूती प्रदान की है।

इस पारदर्शी खरीदी व्यवस्था से किसानों की आय में बढ़ोतरी हुई है, ग्रामीण बाजारों में रौनक बढ़ी है, कृषि उपकरणों की खरीदी में तेजी आई है, पारिवारिक आवश्यकताओं की पूर्ति सुगम हुई है और किसान आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि भुगतान सीधे किसानों के बैंक खातों में जमा होने से पारदर्शिता और त्वरित आर्थिक लाभ सुनिश्चित हुआ है।

मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के सभी 25 उपार्जन केंद्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार धान खरीदी प्रक्रिया आज बेहद सुचारू और सफल रही। कुल 310 टोकन दर्ज किए गए, जिनमें से 255 समिति द्वारा तथा 55 टोकन ऐप के माध्यम से जारी किए गए। कुल 14969.20 क्विंटल धान की खरीदी की गई।

जिले में किसानों की धान उपज का नियोजित, पारदर्शी और समर्थन मूल्य पर खरीदा जाना इस बात का स्पष्ट प्रमाण है कि राज्य सरकार की कृषि नीतियाँ पूरी मजबूती के साथ जमीनी स्तर पर परिणाम दे रही हैं। खरीदी प्रक्रिया की दक्षता, समयबद्ध भुगतान, टोकन प्रणाली की विश्वसनीयता और प्रशासन की सक्रियता ने ग्रामीण अर्थव्यवस्था में स्थायी सकारात्मक परिवर्तन लाया है।

Related Articles

Back to top button