मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
national

बस ने फुटपाथ पर चल रहे भाई-बहन को कुचला, तीन अन्य गंभीर रूप से घायल

बस ने फुटपाथ पर चल रहे भाई-बहन को कुचला, तीन अन्य गंभीर रूप से घायल

 पुणे. पुणे के हिंजवडी इलाके में सोमवार शाम एक बस ने फुटपाथ पर चल रहे छह वर्षीय लड़के और उसकी आठ वर्षीय बहन को कुचल दिया जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस हादसे में मृतकों की छोटी बहन सहित तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

 

हिंजवडी पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि बस चालक कथित तौर पर नशे में था और उसे पकड़ लिया गया है।

 

अधिकारी ने बताया कि सोमवार शाम को एक निजी कंपनी की बस ने फुटपाथ पर चल रहे तीन भाई-बहनों समेत पांच पैदल यात्रियों को टक्कर मार दी। उन्होंने बताया कि हादसे के शिकार तीनों भाई-बहन स्कूल से लौट रहे थे। अधिकारी ने बताया, ‘‘इस दुर्घटना में छह साल के एक लड़के और उसकी आठ साल की बहन की मौत हो गई, जबकि उनकी छोटी बहन गंभीर रूप से घायल हो गई। दो अन्य पैदल यात्री भी घायल हुए हैं, जिनका इलाज चल रहा है।

Related Articles

Back to top button