मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
City

युवा किसान विवेक कुमार राजवाड़े ने बेचा 40 क्विंटल धान

 

रायपुर, 28 नवम्बर 2025 समर्थन मूल्य पर धान खरीदी अभियान के तहत कोरिया जिले अंतर्गत ग्राम खरवत निवासी 32 वर्षीय किसान विवेक कुमार राजवाड़े (पिता – ईश्वर दयाल राजवाड़े) ने सहकारी समिति, छिंदडाड में पहुंचकर धान विक्रय किया। उन्होंने समिति के माध्यम से ऑनलाइन टोकन प्राप्त किया था।

धान बेचने आए विवेक कुमार ने बताया कि उन्होंने इस वर्ष 1.4150 हेक्टेयर भूमि में धान की खेती की थी। खरीदी केंद्र में उन्होंने 40 क्विंटल धान का विक्रय किया। राज्य सरकार द्वारा निर्धारित 2369 प्रति क्विंटल की समर्थन मूल्य दर के अनुसार उन्हें 94760 रुपए की राशि प्राप्त होगी। उन्होंने बताया कि धान बिक्री से मिली राशि का उपयोग वे अपने और अपने भाई की शादी व दैनिक जरूरतों में व्यय करेंगे।

Related Articles

Back to top button