मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
Sports

 जानें कब होगा भारतीय हॉकी टीम का मुकाबला

भारतीय हॉकी टीम :सुल्तान अजलान शाह कप 2025 में भारतीय हॉकी टीम ने धमाकेदार शुरुआत की थी। जब उसने कोरिया को 1-0 से शिकस्त दी थी। इसके बाद आज भारतीय टीम का दूसरा मैच बेल्जियम की टीम से होना था। लेकिन मैच शुरू होते ही बारिश हो गई और सबसे बड़ी विलेन बन गई। इसी वजह से इस मुकाबले को स्थगित करना पड़ा। अब यह मुकाबला मंगलवार 25 नवंबर 2025 को खेला जाएगा।

बारिश की वजह से रुका मैच
भारत और बेल्जियम का मैच समय पर शुरू हुआ लेकिन तीन मिनट बाद ही भारी बारिश के कारण इसे रोकना पड़ा। इसके बाद मैच रात 8.45 से शुरू हुआ। लेकिन मौसम में सुधार नहीं देखते हुए मैच को कल तक स्थगित करने का फैसला किया गया। आयोजकों द्वारा जारी बयान में कहा गया  कि भारतीय पुरुष हॉकी टीम का बेल्जियम के खिलाफ सुल्तान अजलन शाह कप का मैच स्थगित कर दिया गया है। अब यह मैच कल होगा। भारत छह साल बाद टूर्नामेंट में खेल रहा है।

कोरिया के खिलाफ शानदार अंदाज में जीता मुकाबला
कोरिया के खिलाफ मैच में भारतीय प्लेयर्स ने शुरुआत से ही दबाव बनाए रखा और गोल करने के मौके बनाए। पहला क्वार्टर खत्म होने से पहले भारत को सफलता मिली जब मोहम्मद रहील ने बेहतरीन टीम मूव को गोल में बदला और टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई, जो अंत तक कायम रही, क्योंकि कोरिया की तरफ से कोई भी प्लेयर गोल नहीं कर पाया। जीत से भारत को तीन प्वाइंट्स मिले।

तीसरे नंबर पर है भारतीय टीम
सुल्तान अजलान शाह कप 2025 की प्वाइंट्स टेबल में पहले नंबर पर न्यूजीलैंड की टीम उसने दो मुकाबले खेले हैं, जिसमें से एक जीता है और एक ड्रॉ रहा है। उसके चार अंक हैं। दूसरी तरफ मलेशिया की टीम दूसरे पायदान पर मौजूद हैं। उसके भी दो मैचों के बाद चार अंक हैं। भारतीय हॉकी टीम तीसरे नंबर पर विराजमान है। उसने अभी तक एक मैच खेला है और उसमें जीत हासिल की है। बेल्जियम की टीम चौथे नंबर पर है।

Related Articles

Back to top button