मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
Top News

देशभर में भाजपा के पास सबसे अधिक 1654 विधायक

नई दिल्ली। बिहार विधानसभा के चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की प्रचंड जीत के बाद देशभर में भारतीय जनता पार्टी के पास सर्वाधिक 1654 विधायक हो गए हैं। भाजपा के आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने सोमवार को एक्स पर यह बात कही। भाजपा अब राज्य विधानसभाओं में अपनी सर्वोच्च शक्ति पर है और यह गति बढ़ती ही जा रही है।

इस गति से भाजपा अगले दो वर्षों में आराम से 1800 सीटों का आंकड़ा पार कर लेगी। उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी की हत्या के बाद एक विशाल सहानुभूति लहर पर सवार होकर कांग्रेस ने 1985 में लगभग 2018 सीटों के अपने शिखर को छुआ था। तब सत्ता को मजबूत करना और मतदाताओं को प्रभावित करना आसान था।

Related Articles

Back to top button