मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
State

टूटा 10 साल का रिकॉर्ड, IMD ने शीतलहर

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इस बार नवंबर की ठंड ने पिछले कई वर्षों के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। उत्तर भारत से आ रही तेज़ ठंडी हवाओं के कारण प्रदेश में सर्दी ने समय से पहले दस्तक दे दी है। मौसम विभाग (IMD) ने अगले तीन दिनों के लिए शीतलहर की चेतावनी जारी करते हुए बताया कि तापमान में और गिरावट दर्ज की जा सकती है।

राजधानी रायपुर में रविवार को दिन और रात का तापमान 10 साल में सबसे नीचे पहुंच गया। शहर का अधिकतम तापमान 28.2 डिग्री और न्यूनतम 13.9 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से काफी कम है। माना एयरपोर्ट में भी न्यूनतम तापमान 13.8 डिग्री रहा, जो दशक के औसत से नीचे है। IMD के मुताबिक, सिर्फ 2022 में 6 नवंबर को ऐसा न्यूनतम तापमान दर्ज हुआ था।

सरगुजा व उत्तरी छत्तीसगढ़ में कड़कड़ाती ठंड

सरगुजा संभाग में कड़ाके की ठंड लगातार बढ़ रही है। अंबिकापुर में तो रविवार को न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से सात डिग्री नीचे है। यहां पिछले आठ दिनों से न्यूनतम तापमान लगातार 10 डिग्री से नीचे बना हुआ है, जिससे भीषण शीतलहर की स्थिति हो गई है।

उत्तरी हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, उत्तर भारत में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के बाद तेज उत्तरी हवाएं छत्तीसगढ़ की ओर बढ़ रही हैं। इसके कारण दिन और रात दोनों तापमान तेजी से गिर रहा है। आने वाले 72 घंटों में तापमान में और 2–3 डिग्री की गिरावट संभव है।

10 साल का रिकॉर्ड टूटा

पिछले दशक के आंकड़ों के अनुसार, नवंबर के मध्य में रायपुर का अधिकतम तापमान आमतौर पर 32–33 डिग्री रहता है, लेकिन इस बार यह सीधे 28 डिग्री तक गिर गया—जो 10 साल में सबसे कम है। इसी तरह, सामान्यतः 14–16 डिग्री रहने वाला न्यूनतम तापमान इस बार 13.8–13.9 डिग्री तक पहुंच गया है, जो रिकॉर्ड स्तर पर है।

Related Articles

Back to top button