मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
State

मुख्यमंत्री साय आज दूरदर्शन स्थापना दिवस कार्यक्रम में होंगे शामिल

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज साेमवार काे राजधानी रायपुर और नवा रायपुर अटल नगर में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री कार्यालय से प्राप्त जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री साय आज दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री निवास से प्रस्थान करेंगे और 12:10 बजे अनुपम नगर स्थित दूरदर्शन केन्द्र, शंकर नगर पहुँचेंगे। यहाँ वे दूरदर्शन स्थापना दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे।

कार्यक्रम के पश्चात 12:45 बजे मुख्यमंत्री दूरदर्शन केन्द्र से रवाना होकर 01:15 बजे मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर पहुँचेंगे। यहाँ वे दोपहर 03:00 बजे राज्य सैनिक बोर्ड की बैठक लेंगे।

बैठक के उपरांत मुख्यमंत्री कार्यालयीन कार्य एवं अन्य आरक्षित कार्यक्रमों में समय देंगे। शाम 05:30 बजे वे मंत्रालय से प्रस्थान कर 05:55 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाईन रायपुर लौटेंगे।

Related Articles

Back to top button