मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
Top News

हिंसा के 2 साल बाद मोदी पहुंचे मणिपुर, कहा शांति लक्ष्य

  • वोट बैंक की राजनीति का शिकार रहा पूर्वोत्तर
  • अब बन रहा है भारत का ग्रोथ इंजन

ऐजल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को मिजोरम की शांति के प्रदेश की प्रगति का आधार बताते हुए कहा कि देश की प्रगति में मिजोरम का अहम योगदान है। मोदी ने मिजोरम की राजधानी एजल को पहली बार भारतीय रेल से जोड़ते हुए सायरंग-बइरवी रेल मार्ग की शुरूआत करते हुए राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के लिए शनिवार को राजधानी एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मोदी ने इस मौके पर गुवाहाटी और कोलकाता के लिए भी हरी झंडी दिखाकर मिजोरम से इन रेलों को रॉसन किया। मिजोरम दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस असम, पश्चिम बंगाल होते हुए राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की आनंद विहार पहुंचेगी। 

उन्होंने इस मौके पर विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि मिजोरम की शांति यहां की प्रगति का आधार है। मिजोरम के लोगों का देश के विकास में अहम योगदान है। मिजोरम ने देश को कई प्रतिभाशाली खिलाड़ी दिए हैं। मिजोरम की राजधानी आज भारतीय रेल के मानचित्र पर स्थापित हो गई है। प्रधानमंत्री ने कहा कि कुछ दल सिर्फ वोट बैंक की राजनीति करते हैं और इसका खामियाजा मिजोरम तथा पूर्वोत्तर को भुगतना पड़ा है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार की दृष्टि अलग है और वह हाशिये के लोगों को मुख्य धारा से जोड़ने का काम करते हैं। आज मिजोरम को मुख्य धारा से जोड़ दिया गया है और भारतीय रेल के विशाल नक्शे पर मिजोरम स्थापित हो गया है। 

सायरंग-बइरवी रेल लाइन आज हकीकत में बदलने पर उन्होंने मिजोरम के लोगों को बधाई दी और कहा कि इस दुर्गम क्षेत्र में रेल मार्ग पर रेल लाइन बिछाने का यह सपना रेल के प्रतिभाशाली इंजीनियरों की मेहनत से ही संभव हो सका है। मोदी ने कहा की पिछली 11 साल से वह पूर्वोत्तर के विकास के लिए निरंतर काम कर रही है। उनकी सरकार कनेक्टिविटी पर विशेष ध्यान दे रही है और इसी का परिणाम है कि पहली बार देश में ग्रामीण सड़क, मोबाइल नेटवर्क राष्ट्रीय राजमार्ग आदि को प्रभावित तरीके से लागू कर दूर दराज के लोगों को लाभ दिया गया है। 

सरकार सुगमता, कारोबार की विकास तथा ढांचागत विकास के लिए निरंतर काम कर रही है।  वहीं दूसरी तरफ  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मणिपुर के सभी संगठनों से अपील की कि वे बच्चों के सुरक्षित भविष्य और राज्य की प्रगति के लिए शांति का मार्ग अपनाएं। विकास के लिए शांति का मार्ग सर्वोपरि है। प्रधानमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार का लक्ष्य मणिपुर को शांति, समृद्धि और प्रगति का प्रतीक बनाना है। 

प्रधानमंत्री ने मणिपुर के चूड़ाचांदपुर में 7,300 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं के शिलान्यास के बाद एक जनसभा में कहा, मैं सभी संगठनों से अपील करता हूं कि वे शांति के रास्ते पर चलकर अपने सपनों को पूरा करें। भारत सरकार मणिपुर के लोगों के साथ है और हर कदम पर उनके साथ खड़ी है। प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्हें संतोष है कि हाल ही में हिल्स और वैली के अलग-अलग समूहों के साथ समझौतों की दिशा में बातचीत हुई है। ये प्रयास भारत सरकार की उस नीति का हिस्सा हैं, जिसमें संवाद, सम्मान और आपसी समझ को महत्व देते हुए स्थायी शांति स्थापित करने का संकल्प है।

Related Articles

Back to top button