कोरबा में 25 फिट दीवार कूदकर भागे कैदी, प्रशासन को भनक तक नहीं लगी - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
State

कोरबा में 25 फिट दीवार कूदकर भागे कैदी, प्रशासन को भनक तक नहीं लगी

छत्तीसगढ़ के कोरबा में 4 कैदियों ने पुलिस को चकमा देकर भाग निकले। पुलिस को इनकी जरा भी भनक भी नहीं लगी। फिलहाल अपराधियों को ढूंढा जा रहा है।

कोरबा। जेल प्रबंधन अपराधियों की निगरानी के लिए कड़ी व्यवस्था रखता है। जिनमें सीसीटीवी कैमरे, ऊंची बाउंड्रीवाल शामिल रहती है। लेकिन, कई बार अपराधी इन दीवारों को फांदकर आसानी से निकल जाते हैं। छत्तीसगढ़ के कोरबा में 4 कैदियों ने पुलिस को चकमा देकर भाग निकले। पुलिस को इनकी जरा भी भनक भी नहीं लगी। फिलहाल अपराधियों को ढूंढा जा रहा है।

जिला जेल में बंद 4 कैदी 25 फीट ऊंची दीवार फांदकर भाग गए हैं। दरअसल जेल में करीब 3 बजे बिजली गई थीं। जिसका इन्होंने फायदा उठाया। भागने का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। वहीं इस बात की जानकारी जैसे ही जेल प्रशासन को मिली तो हड़कंप मच गया। गौरतलब है जेल से कैदियों का भागना प्रशासन पर गंभीर सवाल खड़े करता है। भागने वाले चारों आरोपी युवा बताए जा रहे हैं। इन पर बलात्कार व पॉक्सो एक्ट जैसे गंभीर मामले दर्ज है। कैदियों के भागने वाले मामले में सिविल लाइन थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर तलाशी शुरू कर दी है। पुलिस ने कैदियों की तलाशी के लिए चार से पांच टीमों का गठन किया है। 

यह भी पढ़ें: ग्वालियर-चंबल और सागर संभाग में भारी बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग का अलर्ट जारी

इस पूरे मामले पर एसपी नीतिश ठाकुर ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि जिला जेल से चार बंदी फरार हो गए हैं। चारों अलग-अलग मामलों में जेल में बंद थे। भागने वाले आरोपियों में चंद्रशेखर राठिया, दशरथ सिदार, राजा कंवर और सरना उर्फ सिंकू के नाम शामिल हैं। जिसमें से तीन कोरबा जिले के बालको, श्यांग, सिविल लाइन थाना व रजगामार पुलिस चौकी क्षेत्र के हैं। वहीं, एक आरोपी रायगढ़ जिले का रहने वाला है। 

Related Articles

Back to top button