पिकअप अनियंत्रित हाेकर पेड़ से टकराई, एक की माैत, तीन घायल - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
State

पिकअप अनियंत्रित हाेकर पेड़ से टकराई, एक की माैत, तीन घायल

गरियाबंद। जिले के मोहेरा पुल के आगे बारूका मोड़ के पास रायपुर रोड पर आज शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे मजदूरों से भरी पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलाें काे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। गरियाबंद पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, केबल बिछाई कार्य में लगे सात श्रमिक पिकअप में सवार होकर पोंड से गरियाबाद की ओर आ रहे थे। नेशनल हाइवे 130 सी में बारूका मोड के पास तेज रफ्तार वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गया। वाहन सवार लोगों में चीख-पुकार मच गई। जिला अस्पताल में घायलों का उपचार जारी है। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।

 

 

Related Articles

Back to top button