केरल में जल्द आ सकता है मानसून - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
City

केरल में जल्द आ सकता है मानसून

रायपुर। प्री-मानसून का असर अब उत्तर-पश्चिमी राज्यों से लेकर मध्य भारत के हिस्सों में खत्म हो रहा है। देश के आठ राज्यों-पंजाब, राजस्थान, गुजरात, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, मध्य प्रदेश व महाराष्ट्र के अलग-अलग हिस्सों में अगले तीन से चार दिन हीटवेव के आसार बन रहे हैं। इधर, छत्तीसगढ़ में अगले पांच दिनों तक तेज गर्मी से राहत रहेगी।

प्रदेश के कई हिस्सों में तेज हवा के साथ बारिश होगी। इस दौरान तापमान स्थिर रहेगा। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक, अगले दो हफ्तों में इस वर्ष की हीटवेव का पीक भी निकल सकता है। जबकि दक्षिणी राज्यों-आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, केरल व तमिलनाडु और पूर्वोत्तर भारत के 8 राज्यों में अगले 5 दिन भारी बारिश की संभावना है। बिहार, झारखंड, बंगाल, छत्तीसगढ़ व ओडिशा में अगले एक हफ्ते तक हवा में ज्यादा नमी होने से तापमान ज्यादा रहेगा यानी तापमान वास्तविक से कई डिग्री तक ज्यादा महसूस होगा।

Related Articles

Back to top button