कलेक्टर ने सपरिवार वृद्धजनों संग मनाई होली - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
State

कलेक्टर ने सपरिवार वृद्धजनों संग मनाई होली

बलौदाबाजार। कलेक्टर दीपक सोनी आज शुक्रवार को बलौदाबाजार स्थित श्री वाटिका वृद्धाश्रम पहुंचकर सपरिवार वृद्धजनों के साथ रंगों का पर्व होली मनाई। उन्होंने होली के पावन अवसर पर वृद्धजनों के बीच पहुंचकर खुशियाँ बांटी। उन्होंने बुजुर्गों को गुलाल लगकर अभिनंदन किया। इस अवसर पर कलेक्टर को अपने बीच पाकर वृद्धजनों की आँखों मे ख़ुशी छलक उठी। कलेक्टर ने बुजुर्गों से उनका हाल -चाल पूछा और वृद्धाश्रम मे भोजन, विश्राम, साफ – सफाई सहित अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली। वृद्धजनों ने बताया कि आश्रम मे व्यवस्था बेहतर है। समय पर गुणवत्तापूर्ण भोजन मिल जाता है। कलेक्टर सोनी ने वृद्धाश्रम मे और बेहतर व्यवस्था के लिए अवश्यक कदम उठाने के आश्वासन दिये। उल्‍लेखनीय है कि, श्री वाटिका वृद्धाश्रम का संचालन समाज कल्याण विभाग द्वारा किया जा रहा है। जीवन के चौथे अवस्था में घर, परिवार से अलग -थलग पड़े बुजुर्गों के लिए यह आश्रम आश्रय प्रदान कर रहा है।

 

Related Articles

Back to top button