शक्तिकांत दास बने पीएम मोदी के प्रधान सचिव - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
Top News

शक्तिकांत दास बने पीएम मोदी के प्रधान सचिव

नई दिल्ली। जब उर्जित पटेल ने आरबीआई गवर्नर के पद से कार्यकाल पूरा होने के पहले ही इस्तीफा दे दिया था, तो उस दौरान केंद्र सरकार और आरबीआई के बीच फंड के इस्तेमाल को लेकर विवाद चल रहा था। ऐसे में मुश्लिक वक्त में शक्तिकांत दास ने केंद्रीय बैंक की कमान अपने हाथ में ली थी।

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के पूर्व गवर्नर शक्तिकांत दास को एक बड़ी जिम्मेदारी मिली है, क्योंकि उन्हें केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रधान सचिव नियुक्त कर दिया है। उनका आरबीआई गवर्नर के तौर पर इसी साल कार्यकाल खत्म हुआ था, उन्होंने यह पद पिछले 6 साल से संभाल रखा था।शक्तिकांत दास केंद्र सरकार के लिए काफी विश्वासपात्र नौकरशाह के तौर पर जाने जाते रहे हैं। वे फाइनेंस, टैक्सेशन, इंडस्ट्री, इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे सेक्टर्स में केंद्र और राज्य सरकारों के लिए महत्वपूर्ण पदों पर काम कर चुके हैं।

Related Articles

Back to top button