मरिया भोज में शामिल 80 ग्रामीण फूड पॉइजनिंग का शिकार, 40 की हालत गंभीर - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
City

मरिया भोज में शामिल 80 ग्रामीण फूड पॉइजनिंग का शिकार, 40 की हालत गंभीर

कोंडागांव। जिले में 60 से अधिक ग्रामीण फूड पॉइजनिंग का शिकार हो गए। इसके बाद सभी को इलाज के लिए केशकाल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां लगभग 40 गंभीर मरीजों का इलाज चल रहा है। मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला केशकाल विकासखंड के ग्राम चारभाठा का है। बताया जा रहा है कि, गांव में मृत्युभोज खाने के बाद 60 से अधिक लोगों को अचानक उल्टी दस्त शुरू हो गई। एक साथ सभी को ऐसा होने पर गांव में हड़कंप मचा गया। इसकी सूचना मिलते ही स्वास्थ अमला की टीम गांव पहुंची और शिविर लगाकर स्वास्थ्य जांच किया गया। जांच में पता चल की सभी लोगों को फूड पॉइजनिंग के शिकाए हो गए। इसमें से लगभग 40 लोगों की गंभीर हालत को देखते हुए उसे केशकाल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है।

Related Articles

Back to top button