मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
City

20 लाख की व्यायाम शाला भवन के लिए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने किया भूमिपूजन

0  20 लाख रू. की लागत से आजाद वार्ड में बनेगी भव्य व्यायाम शाला 
जगदलपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने शनिवार को शहर के चंद्रशेखर आजाद वार्ड के भूतहा तालाब के पास व्यायाम शाला भवन निर्माण के लिए भूमिपूजन किया। चंद्रशेखर आजाद वार्ड के भूतहा तालाब के पास 20 लाख के लागत से वार्ड के युवाओं और निवासियों की बहुप्रतीक्षित मांग के अनुरूप व्यायाम शाला भवन का विधिवत भूमिपूजन पूजन किया गया। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने कहा कि क्षेत्रवासियों की मांग के अनुरूप विकास कार्य अनवरत जारी रहेगा। शहर का चहुमुखी विकास होगा। जनता की मांग के अनुरूप ही आज व्यायाम भवन का भूमिपूजन किया गया है। श्री देव ने भूमिपूजन के दौरान निर्माण कार्य समय पर और गुणवत्ता पूर्वक कार्य करने का निर्देश दिया। इस दौरान विद्याशरण तिवारी, भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पांडे, महापौर सफीरा साहू, पार्षद यशवर्धन राव, वरिष्ठ पार्षद संजय पांडे, योगेंद्र पांडे, आलोक अवस्थी, नरसिंह राव, नीलम यादव, मनोहर तिवारी, आर्येंद्र आर्य, निर्मल पाणिग्रही, ममता पोटाई, नगर मंडल अध्यक्ष प्रकाश झा, नगर निगम आयुक्त निर्भय कुमार साहू, प्रभारी कार्यपालन अभियंता गोपाल भारद्वाज एवं काफी संख्या में वार्डवासी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button