एनआईटी त्रिची ग्लोबल एलुमनाई मीट का आयोजन 4 जनवरी को - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
Top News

एनआईटी त्रिची ग्लोबल एलुमनाई मीट का आयोजन 4 जनवरी को

नई दिल्ली। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, तिरुचिरापल्ली (एनआईटी त्रिची) के निदेशक डॉ. जी. अघिला ने सोमवार को बताया कि ग्लोबल एलुमनी मीट (जीएएम)-2025 का आयोजन 4 जनवरी को चेन्नई में किया जाएगा। 

डॉ. अघिला ने एक बयान में बताया कि जीएएम-2025 में टाटा समूह के अध्यक्ष एन. चंद्रशेखरन मुख्य अतिथि और तमिलनाडु के सूचना प्रौद्योगिकी एवं डिजिटल सेवा मंत्री डॉ. पलानीवेल त्यागराजन सम्मानित अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। गूगल में एआई के लिए मुख्य व्यवसाय रणनीतिकार गोपी कल्लयिल कार्यक्रम में मुख्य भाषण देंगे। चंद्रयान 3 के परियोजना निदेशक डॉ. पी वीरमुथुवेल, टाटा स्टील्स के प्रबंध निदेशक, सीईओ टीवी नरेंद्रन सम्मानित अतिथि होंगे।

इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम का नेतृत्व संस्थान के आधिकारिक पूर्व छात्रसंघ आरईसीएएल द्वारा किया जा रहा है। यह सभा दुनिया भर से एनआईटी त्रिची के पूर्व छात्रों को आरईसी/एनआईटी त्रिची की समृद्ध विरासत का जश्न मनाने के लिए एकजुट करेगी। जीएएम का पिछला संस्करण 2020 में आयोजित किया गया था। 930 सीईओ और 1,300 संस्थापकों सहित 48,000 से अधिक पूर्व छात्रों के गतिशील नेटवर्क का दावा करते हुए एनआईटी त्रिची प्रतिभा और नवाचार का एक पावर हाउस है।

Related Articles

Back to top button