New Delhi : प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे तीन मोतीलाल नेहरू मार्ग, मनमोहन सिंह को दी श्रद्धांजलि  - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
Top News

New Delhi : प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे तीन मोतीलाल नेहरू मार्ग, मनमोहन सिंह को दी श्रद्धांजलि 

नई दिल्ली। लुटियंस दिल्ली के मोतीलाल नेहरू मार्ग के बंगला नंबर-तीन पर आज सुबह से पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि दी जा रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी सिंह को श्रद्धांजलि देने कुछ देर पहले पहुंचे। उन्होंने पुष्पगुच्छ अर्पित करते हुए दिवंगत नेता के परिजनों को शोक की इस घड़ी में ढांढस बंधाया।

केंद्रीय गृह एवं सहकारितामंत्री अमित शाह और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय स्वास्थ्यमंत्री जेपी नड्डा ने भी तीन मोतीलाल नेहरू मार्ग पहुंचकर पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि दी। सिंह का अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में कल रात निधन हो गया था। उनके पार्थिव शरीर को उनके सरकारी आवास 3, मोतीलाल नेहरू मार्ग पर अंतिम दर्शनों के लिए रखा गया है। तीन मोतीलाल नेहरू मार्ग के बाहर पुलिस ने सुरक्षा का कड़ा इंतजाम किया है। केंद्र सरकार ने देश में सात दिन का राजकीय शोक घोषित किया है।

Related Articles

Back to top button