मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
Top News

दिल्ली में एक्यूआई के स्तर में सुधार नहीं

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की वायु गुणवत्ता में सुधार होता नहीं दिख रहा। 16 दिसंबर से राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रेप) का चौथा चरण लागू है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, आज सुबह 7:30 बजे दिल्ली में औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 403 दर्ज किया गया। यह गंभीर श्रेणी में आता है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, महानगर में कोहरे की पतली परत छाई रही। इससे दृश्यता कम हो गई। आज हल्की बारिश के साथ बादल छाए रहने की संभावना है। राजधानी दिल्ली के कई क्षेत्रों में एक्यूआई का स्तर खतरनाक स्तर पर पहुंच गया।

यह वजीरपुर में 464, अशोक विहार में 460, मुंडका में 446, बुराड़ी क्रॉसिंग में 445, आनंद विहार में 443, द्वारका-सेक्टर 8 में 393 और नजफगढ़ में 372, डॉ करणी सिंह शूटिंग रेंज में 399,आईजीआई एयरपोर्ट में 351, जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 400, लोधी रोड में 376, मंदिर मार्ग में 400, शादीपुर में 373, श्री अरबिंदो मार्ग में 361, नजफगढ़ में 372 दर्ज किया गया।

Related Articles

Back to top button