City
मेयर, पालिकाध्यक्ष का आरक्षण 27 को रायपुर में

रायपुर. छत्तीसगढ़ में नगरीय निकायों के चुनाव के लिए 27 दिसंबर को मेयर, नगर पालिका अध्यक्ष, और नगर पंचायत अध्यक्षों के लिए आरक्षण किया जाएगा। इस संबंध में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने सूचना जारी कर दी है। बताया गया है कि प्रदेश के सभी निगमों, पालिकाओं और नगर पंचायतों के अध्यक्ष पद के लिए एक साथ आरक्षण किया जाएगा। यह प्रक्रिया 27 तारीख को सुबह साढ़े दस बजे स पं. दीन दयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम साइंस कॉलेज परिसर में होगी।





