रायपुर दक्षिण उपचुनाव में 46167 वोटों से जीत के बाद बीजेपी दफ्तर में जश्न.. - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
State

रायपुर दक्षिण उपचुनाव में 46167 वोटों से जीत के बाद बीजेपी दफ्तर में जश्न..



रायपुर। भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी 46167 वोटों से जीत गए हैं। वोटों की गिनती खत्म हो गई है। आधिकारिक ऐलान होना बाकी है। भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी की बड़ी जीत के बाद एकात्म परिसर में कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल कार्यकर्ताओं के थिरक उठे। रायपुर दक्षिण उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी बड़ी जीत की ओर जा रहे हैं। इसके बाद उत्साहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एकात्म परिसर पहुंचे, और जमकर आतिशबाजी की।

इसके बाद स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल पार्टी दफ्तर पहुंचे, और मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी सहित अन्य पदाधिकारियों ने ढोल धमाकों के बीच उनका स्वागत किया । जायसवाल चुनाव प्रभारी भी थे और वो कार्यकर्ताओं के साथ भांगड़ा किया। जायसवाल के साथ रायपुर ग्रामीण के विधायक मोतीलाल साहू भी थे। इसके बाद सुनील सोनी पहुंचे, तो कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने जयश्री राम के नारे लगाए। कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। इस दौरान पार्टी के कई विधायक भी थे।

 






Related Articles

Back to top button