मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
State

छत्तीसगढ़ ओलम्पिक संघ साय अध्यक्ष, बृजमोहन को भी मिला पद

नई कार्यकारिणी निर्विरोध चुनी गई

रायपुर। छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ की विशेष सामान्य सभा में नई कार्यकारिणी का गठन निर्विरोध संपन्न हुआ। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को संघ का अध्यक्ष चुना गया है। उनकी अध्यक्षता में आयोजित इस सभा में प्रमुख पदों का चयन किया गया।

इस अवसर पर चुनाव अधिकारी अशोक अग्रवाल ने अध्यक्ष के साथ महासचिव, कोषाध्यक्ष, 14 उपाध्यक्ष, 10 संयुक्त सचिव और 16 कार्यकारिणी सदस्यों के निर्विरोध चुनाव की घोषणा की।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को अध्यक्ष, जबकि उपाध्यक्ष पद के लिए सांसद बृजमोहन अग्रवाल और विजय बघेल, मंत्री एवं विधायक केदार कश्यप, और वरिष्ठ पत्रकार डॉ. हिमांशु द्विवेदी चुने गए। महासचिव के पद पर विक्रम सिसोदिया और कोषाध्यक्ष के रूप में संजय मिश्रा का चयन हुआ।

इस सभा ने छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ के नए नेतृत्व को मजबूती दी है, जो राज्य के खेलों के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Related Articles

Back to top button