'एक देश, एक चुनाव’ : विपक्षी नेताओं ने मंशा पर उठाए सवाल - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
national

‘एक देश, एक चुनाव’ : विपक्षी नेताओं ने मंशा पर उठाए सवाल

नयी दिल्ली/तिरुवनंतपुरम/इंफाल/मुंबई: 18 सितंबर (ए) केंद्र द्वारा ‘एक देश, एक चुनाव’ पर आगे बढ़ने के फैसले को लेकर विपक्षी नेताओं ने बुधवार को तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की और कहा कि यह विचार व्यवहारिक नहीं है और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) इसके जरिये विधानसभा चुनावों में असल मुद्दों से ध्यान भटकाना चाहती है।

केंद्र ने बुधवार को देशव्यापी आम सहमति बनाने की कवायद के बाद चरणबद्ध तरीके से लोकसभा, राज्य विधानसभाओं और स्थानीय निकायों के लिए एक साथ चुनाव कराने के लिए एक उच्च स्तरीय समिति की सिफारिशों को स्वीकार कर लिया।

Related Articles

Back to top button