बदले की भावना से भाजपा कर रही बदलापुर की राजनीति : दीपक बैज - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
City

बदले की भावना से भाजपा कर रही बदलापुर की राजनीति : दीपक बैज

रायपुर। बलौदाबाजार हिंसा मामले में विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने रविवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेस की। इस दौरान उन्होंने प्रदेश की विष्णुदेव सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि पुलिस की कार्रवाई गलत है। सरकार के दबाव में पुलिस ने यह एक्शन लिया है। कांग्रेस के लोगों को नोटिस मिल रहा है, लेकिन भाजपा के लोगों को एक भी नोटिस नहीं दी गई। पुलिस को पहले सभी वीडियो सार्वजनिक करना चाहिए। एक भी कांग्रेस कार्यकर्ता अगर दोषी होंगे तो मैं खुद उसे पुलिस के हवाले करूंगा। बदले की भावना से भाजपा बदलापुर की राजनीति कर रही है।

उन्होंने कहा कि जितनी भी धाराएं देवेंद्र यादव के खिलाफ लगाई गई है, सभी गलत है। लगभग 20 धाराएं में विधायक देवेंद्र यादव के खिलाफ करवाई की गई है। भाजपा सरकार नहीं चला पा रही है। जनता के बीच में भाजपा की गलत छवि बन गई है। लोगों का ध्यान डायवर्ट करने के लिए भाजपा ऐसा काम कर रही है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी इस कर्रवाई का विरोध करती है। साय सरकार की कार्रवाई से कांग्रेस डरी नहीं है। जनता के मामले को लेकर लगातार सरकार के खिलाफ कांग्रेस आंदोलन करेगी। सतनामी समाज को बदनाम करने और समाज के आंदोलन को कुचलने का काम भाजपा नेताओं ने किया है।

Related Articles

Back to top button