मसीही समाज की तिरंगा रैली, मोहन भागवत, संघ परिवार के लिए विशेष प्राथना  - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
City

मसीही समाज की तिरंगा रैली, मोहन भागवत, संघ परिवार के लिए विशेष प्राथना 

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी में चर्च ऑफ नार्थ इंडिया के छत्तीसगढ़ डायोसिस के तत्वावधान में एक विशेष तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। इस रैली का नेतृत्व बिशप डॉ. सुशमा कुमार, डायोसिस के सचिव नितिन लॉरेन्स, और कोशाध्यक्ष जयदीप रॉबिन्सन ने किया।

रैली का आयोजन सेंट पॉल्स कैथेड्रल से प्रारंभ होकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आव्हान पर किया गया। रैली ने शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए राष्ट्रीय एकता और देशभक्ति का संदेश फैलाया। इस दौरान मसीही समाज के लोगों ने देशभक्ति के नारे लगाए और जहां-जहां से रैली गुजरी, वहां “भारत माता की जय” के जयकारे गूंजे।

रैली की शुरुआत और प्रमुख चौराहों पर विशेष प्रार्थनाएं की गईं, जिनमें भारत को विश्व में अग्रणी बनाने, भाईचारे, सद्भावना और तरक्की की दुआ मांगी गई। इसके साथ ही राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, और मोहन भागवत, संघ परिवार सहित सभी केंद्रीय मंत्रियों, राज्यपालों और मुख्यमंत्रियों के लिए भी विशेष प्रार्थनाएं की गईं। छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के साथ-साथ किसानों, व्यापारियों, सेना, और शहर के नागरिकों के लिए भी आशीर्वाद की कामना की गई।

इस आयोजन में डायोसिस के उपाध्यक्ष पादरी समीर फ्रैंकलीन, पादरी हेमन्त तिमोथी, पादरी शैलेश सालोमन, पादरी असीम प्रकाश विक्रम, पादरी सुनील कुमार, पादरी अब्राहम दास, डीकन मनीष केजू, और डीकन जीवन मसीह दास समेत कई अन्य धार्मिक और समाजिक नेताओं ने भाग लिया। इसके अलावा, सेंट पॉल्स केथेड्रल के शिक्षक-शिक्षिकाएं और विद्यार्थी, सेंट पॉल्स इंग्लिश मीडियम स्कूल, सेंट पॉल्स हिंदी मीडियम स्कूल के प्राचार्य और बच्चे, और पास्ट्रेट कमेटी के सदस्य भी इस रैली में सक्रिय रूप से शामिल हुए।

रैली में न्यूजीलैंड कॉमनवेल्थ गेम्स में छत्तीसगढ़ की पदक विजेता रीबा बेन्नी के माता-पिता भी उपस्थित रहे, जिन्होंने मुख्यमंत्री द्वारा प्रदान किए गए दिव्य तिरंगे के साथ रैली में भाग लिया।

Related Articles

Back to top button