कर्नाटक : एसटी विकास निगम घोटाले को लेकर विधानसभा में हंगामा - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
national

कर्नाटक : एसटी विकास निगम घोटाले को लेकर विधानसभा में हंगामा

बेंगलुरु: 18 जुलाई (ए) कर्नाटक महर्षि वाल्मीकि अनुसूचित जनजाति विकास निगम में 187 करोड़ रुपये के घोटाले के मुद्दे पर राज्य विधानसभा में बृहस्पतिवार को जमकर हंगामा हुआ और सदन की कार्यवाही को स्थगित करना पड़ा।

राज्य विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आर. अशोक द्वारा लाए गए स्थगन प्रस्ताव पर मुख्यमंत्री सिद्धरमैया के जवाब पर नाराजगी जताते हुए विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायकों ने अध्यक्ष के आसन के करीब जाकर हंगामा किया। भाजपा सदस्यों ने कहा कि मुख्यमंत्री का जवाब पूर्व मंत्री बी नागेन्द्र को बचाने जैसा है। नागेन्द्र ने निगम के लेखा अधीक्षक द्वारा आत्महत्या किए जाने के बाद इस्तीफा दे दिया 

Related Articles

Back to top button