मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
Top News

BJP के लिए बुरी खबर, INDIA अलायंस कई सीटों पर आगे

नई दिल्ली: बिहार, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब और हिमाचल प्रदेश में 13 विधानसभा सीटों पर 10 जुलाई को हुए उपचुनाव की आज मतगणना है। लोकसभा चुनावों के ठीक बाद हो रही इस सियासी गतिविधि पर पूरे देश की निगाहें हैं। NDA और INDIA, दोनों ही गठबंधन 13 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के जरिए अपना वर्चस्व साबित करने की कोशिश में हैं।

मतगणना से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स:

मध्य प्रदेश की अमरवाड़ा सीट पर कांग्रेस आगे
मध्य प्रदेश की अमरवाड़ा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी धीरन साह अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी बीजेपी के कमलेश प्रताप सिंह से आगे चल रहे हैं।

उत्तराखंड की दोनों सीटों पर कांग्रेस आगे
उत्तराखंड की दोनों विधानसभा सीटों पर बीजेपी पीछे चल रही है। हरिद्वार की मंगलोर विधानसभा पर कांग्रेस को अभी तक 16696, बसपा को 11798 और भाजपा को 7630 वोट मिले हैं। वहीं, बद्रीनाथ विधानसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी को 7223 और भाजपा को 6062 वोट मिले हैं।

शुरुआती रुझानों में I.N.D.I.A.गठबंधन की पार्टियों ने बनाई बढ़त
उपचुनावों की सभी 13 सीटों की बात करें तो अधिकांश जगहों पर I.N.D.I.A. गठबंधन की पार्टियां आगे चल रही हैं। पश्चिम बंगाल की चारों सीटों पर तृणमूल कांग्रेस ने बड़ी बढ़त बना ली है, जबकि उत्तराखंड की दोनों सीटों पर कांग्रेस आगे है। मध्य प्रदेश की अमरवारा सीट पर कांग्रेस आगे है। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश की 3 में से 2 सीटों पर भी कांग्रेस ही आगे है।

पश्चिम बंगाल में बीजेपी को बड़ा झटका!
पश्चिम बंगाल की चारों सीटों पर टीएमसी ने बड़ी बढ़त बना ली है। बता दें कि 2021 के विधानसभा चुनावों में बीजेपी ने इनमें से 3 सीटों पर जीत दर्ज की थी। ऐसे में अगर रुझान नतीजों में बदल जाते हैं तो यह बीजेपी के लिए एक बड़ा झटका होगा।

मंगलौर विधानसभा सीट पर कांग्रेस आगे
उत्तराखंड की मंगलौर विधानसभा सीट पर दूसरे राउंड के बाद कांग्रेस के प्रत्याशी काजी निजामुद्दीन सबसे आगे चल रहे हैं। वह अपने निकटम प्रतिद्वंद्वी बीएसपी के मोंटी से 1590 वोटों से आगे हैं।

मध्य प्रदेश अमरवाड़ा में बीजेपी उम्मीदवार आगे
अमरवाड़ा उपचुनाव के तहत काउंटिंग जारी है। दो राउंड में बीजेपी के उम्मीदवार कमलेश शाह 2731 वोट से आगे हैं। इस सीट पर 9 प्रत्याशी मैदान में हैं। मुख्य मुकाबला बीजेपी के कमलेश शाह, कांग्रेस के धीरन शाह और गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के देवरावेन भलावी के बीच है। 

Related Articles

Back to top button