पति नहीं है बच्चा साथ नहीं रहता, कैंसर पीड़ित उर्मिला ने CM से लगाई मदद की गुहार..CM ने विशेष स्वास्थ्य योजना के अंतर्गत राहत पहुंचाने दिए निर्देश.. - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
State

पति नहीं है बच्चा साथ नहीं रहता, कैंसर पीड़ित उर्मिला ने CM से लगाई मदद की गुहार..CM ने विशेष स्वास्थ्य योजना के अंतर्गत राहत पहुंचाने दिए निर्देश..








रायपुर। मुख्यमंत्री जनदर्शन में आज ग्राम परसा विकासखंड मालखरौदा, सक्ती जिले से मितानीन उर्मिला देवी आई। उन्होंने अपनी समस्या मुख्यमंत्री के समक्ष रखी। उन्होंने बताया कि मेरे पति नहीं है। बच्चा भी साथ नहीं रहता। कैंसर से पीड़ित हूं। मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य योजना के अंतर्गत उर्मिला देवी की मदद करने के निर्देश दिए।

जनदर्शन में मोतीलाल पटेल अपनी 5 साल की बिटिया डॉली को लेकर पहुंचे। डोली को थैलेसीमिया की समस्या है और हर 20 दिन में खून लगता है। पटेल ने मुख्यमंत्री से इलाज में सहायता की मांग की मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को डॉली के उचित इलाज के लिए निर्देश दिए।






Related Articles

Back to top button