विधान परिषद चुनाव: शिवसेना (यूबीटी) नेता अनिल परब मुंबई स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से जीते - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
national

विधान परिषद चुनाव: शिवसेना (यूबीटी) नेता अनिल परब मुंबई स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से जीते

मुंबई: एक जुलाई (ए) शिवसेना (यूबीटी) नेता अनिल परब ने सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाज inपा) के किरण शेलार को हराकर मुंबई स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से महाराष्ट्र विधान परिषद का चुनाव जीत लिया।

परब को 44,784 वोट मिले, जबकि शेलार को 18,772 वोट मिले। 26 जून को हुए मतदान में कुल 67,644 मतदाताओं ने अअपने मताधिकार का प्रयोग किया था। कुल डाले गए वोट में से 64,222 वोट वैध पाए गए और जीत का कोटा 32,112 वोट था। प्रथम वरीयता के मतदान में परब को 44,784 वोट मिले और उन्हें निर्वाचित घोषित किया गया।

Related Articles

Back to top button