सरकार गठन को लेकर राजग में मंथन शुरु - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
national

सरकार गठन को लेकर राजग में मंथन शुरु

नयी दिल्ली: पांच जून (ए) लोकसभा चुनाव में सत्तारूढ़ गठबंधन को बहुमत मिलने के एक दिन बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के वरिष्ठ नेताओं ने बुधवार को यहां एक बैठक में सरकार गठन के मुद्दे पर मंथन शुरु किया। राजग को मंगलवार को बहुमत मिलने के साथ ही नरेन्द्र मोदी के लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने का मार्ग भी प्रशस्त हो गया था।

तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) अध्यक्ष एन चंद्रबाबू नायडू, जनता दल (यूनाइटेड) के नेता और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, शिवसेना नेता एवं महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के नेता चिराग पासवान उन नेताओं में शामिल हैं, जो इस बैठक में शामिल हैं। इन नेताओं के अलावा भाजपा और उसके अन्य सहयोगी दलों के शीर्ष नेता भी इस बैठक में शामिल हुए हैं।

Related Articles

Back to top button