national
देश मोदी को नहीं चाहता, सरकार गठन की कवायद पर ‘इंडिया’ गठबंधन फैसला करेगा: राहुल गांधी

नयी दिल्ली: चार जून (ए) कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को कहा कि ‘इंडिया’ गठबंधन से बाहर के दलों के संपर्क करने और सरकार गठन के प्रयासों से जुड़ी कवायद के बारे में कोई भी फैसला विपक्षी ‘इंडिया’ गठबंधन के घटक दल मिलकर करेंगे।
उन्होंने कहा कि बुधवार को ‘इंडिया’ गठबंधन की बैठक होगी जिसमें आगे की कार्रवाई पर फैसला होगा।



