मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
State

CG- सुरक्षाबलों को मिली सफलता..दो इनामी नक्सली गिरफ्तार..








बीजापुर। माओवादी विरोधी अभियान के तहत पुलिस ने दो नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। थाना तर्रेम क्षेत्रान्तर्गत पेददागेलुर, चिन्नागेलुर, गुण्डम की ओर डीआरजी बीजापुर एवं थाना तर्रेम का संयुक्त बल गश्त सर्चिंग पर निकली थी, इस दौरानपेद्दागेलुर से 2 माओवादियों को पकड़ा गया।

मिली जानकारी के अनुसार, दोनों नक्सलियों पर एक-एक लाख का इनाम था। इतना ही नहीं पकड़े गये माओवादी 08 फ़रवरी 2024 को गुण्डम के जंगल में एसटीएफ एवं केरिपु पार्टी पर फायरिंग करने की घटना में शामिल थे। इस घटना में एक ग्रामीण की मौत भी हुई थी।

थाना फरसेगढ़ की टीम द्वारा फरसेगढ़ बाजार पारा से एक माओवादी मिलिशिया सदस्य अशोक कोरसा को गिरफ्तार किया गया। पकड़ा गया माओवादी पुलिस टीम की रेकी के लिये आसपास घूम रहा था। 15 मई 2024 को सोमनपल्ली के पास थाना प्रभारी के वाहन पर IED विस्फोट कर हमला करने की घटना में शामिल था।






Related Articles

Back to top button