महाराष्ट्र की 13 लोकसभा सीट पर मतदान शुरू - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
national

महाराष्ट्र की 13 लोकसभा सीट पर मतदान शुरू

मुं‍बई: 20 मई (ए) आम चुनाव के पांचवें चरण में मुंबई की छह लोकसभा सीट सहित महाराष्ट्र की 13 सीट के लिए मतदान सोमवार सुबह शुरू हो गया। यह राज्य में चुनाव का आखिरी चरण है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि 24,553 मतदान केंद्रों पर सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ, जो शाम छह बजे समाप्त होगा। मुंबई उत्तर, मुंबई उत्तर मध्य, मुंबई उत्तर पश्चिम, मुंबई उत्तर पूर्व, मुंबई दक्षिण मध्य, मुंबई दक्षिण, ठाणे, कल्याण, भिवंडी, पालघर, नासिक, डिंडोरी और धुले लोकसभा क्षेत्र से 264 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

Related Articles

Back to top button