West Bengal Rain : बंगाल में भारी बारिश और आंधी का कहर,12 लोगों की मौत,सीएम ममता बनर्जी ने जताया दुख,कही ये बात - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
Top News

West Bengal Rain : बंगाल में भारी बारिश और आंधी का कहर,12 लोगों की मौत,सीएम ममता बनर्जी ने जताया दुख,कही ये बात

कोलकाता, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि सोमवार की रात राज्य के विभिन्न जिलों में हुई भारी बारिश के दौरान आंधी चलने, बिजली गिरने और दीवार ढहने से कुल 12 लोगों की मौत हो गई.पिछले कई दिनों से चिलचिलाती गर्मी से जूझ रहे राज्य की राजधानी कोलकाता और अन्य जिलों में सोमवार की शाम बारिश हुई.

ममता बनर्जी ने की X पोस्ट

बनर्जी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, “यह जानकर बहुत दुख हुआ कि कल रात आंधी चलने और बिजली गिरने से 9 लोगों (पूर्व बर्दवान में 5, पश्चिम मेदिनीपुर और पुरुलिया में 2-2) की मौत हो गई जबकि नदिया में दीवार गिरने से दो और दक्षिण 24 परगना में पेड़ उखड़ जाने से 1 व्यक्ति की मौत हो गई.”

सीएम ममता बनर्जी ने जताया दुख

ममता बनर्जी ने कहा कि आपदा प्रबंधन विभाग सोमवार रात मारे गए लोगों के परिजनों को राहत व अनुग्रह राशि प्रदान करेगा.मुख्यमंत्री ने कहा, “बंगाल के 12 नागरिकों के शोक संतप्त परिवारों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त करती हूं.”

Related Articles

Back to top button