national
लोकसभा चुनाव: तीसरे चरण में 94 सीट के लिए चुनाव प्रचार थमा

नयी दिल्ली: पांच मई (ए) देश में लोकसभा चुनाव- 2024 के तीसरे चरण के तहत 12 राज्यों की 94 सीट के लिए चुनाव प्रचार रविवार शाम छह बजे थम गया। इन सीट पर सात मई यानी मंगलवार को मतदान होगा।
इस चरण में जिन सीटों पर चुनाव होगा उनमें गुजरात की 25, कर्नाटक की 14, महाराष्ट्र की 11, मध्य प्रदेश की नौ, छत्तीसगढ़ की सात, बिहार की पांच, असम की चार और गोवा की दो सीट के चुनाव शामिल हैं।



