Jammu kashmir : पुंछ में वायुसेना के काफिल पर आतंकवादियों के हमले में एक जवान शहीद,4 घायल, सर्च ऑपरेशन जारी - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
Top News

Jammu kashmir : पुंछ में वायुसेना के काफिल पर आतंकवादियों के हमले में एक जवान शहीद,4 घायल, सर्च ऑपरेशन जारी

जम्मू, जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में भारतीय वायु सेना के काफिले पर हमले में शामिल आतंकवादियों को पकड़ने का अभियान रविवार को दूसरे दिन भी जारी है.अधिकारियों ने बताया कि जिले के सुरनकोट इलाके में शाहसितार के पास शनिवार शाम हुए हमले में वायुसेना के 5 कर्मी घायल हो गए थे जिनमें से एक ने सैन्य अस्पताल में दम तोड़ दिया.

उन्होंने कहा कि आतंकवादियों का सफाया करने के लिए शाहसितार, गुरसाई, सनाई और शीनदारा टॉप समेत कई इलाकों में सेना व पुलिस का संयुक्त अभियान जारी है.अधिकारियों ने बताया कि माना जा रहा है कि हमले के बाद आतंकवादी जंगल में भाग गए, उन्होंने कहा कि आतंकवादियों के साथ अब तक कोई ‘संपर्क’ नहीं हुआ है और सुरक्षाकर्मियों का तलाश अभियान जारी है.

Related Articles

Back to top button