India T20 World Cup Squad:टी-20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान,रोहित शर्मा को टीम की कमान,संजू सैमसन,ऋषभ पंत को मिला मौका,जानिएं किन खिलाड़ियों के नाम शामिल

टी-20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान,टीम की कमान रोहित शर्मा के हाथों में होगी,सिलेक्शन कमेट की मीटिंग के बाद BCCI ने भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है.टी20 विश्व कप 2024 का शुरुआत 1 जून से हो रही है.जो 29 जून तक खेला जाएगा. टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए सभी 20 देशों को 1 मई तक अपनी टीम घोषित कर लेनी है.
T20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया
रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, सूर्यकुमार यादव, विराट कोहली, ऋषभ पंत, संजू सैमसन, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज.
टी20 वर्ल्ड कप में सभी टीमों को 4 ग्रुप में बांटा गया है
टी20 वर्ल्ड कप में सभी टीमों को 4 ग्रुप में बांटा गया है.टीम इंडिया को ग्रुप ए में रखा गया है.टीम इंडिया के साथ इस ग्रुप में पाकिस्तान आयरलैंड, कनाडा और यूएसए की टीम है. इसके अलावा ग्रुप बी में इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, नामीबिया, स्कॉटलैंड, ओमान शामिल हैं. ग्रुप सी में न्यूजीलैंड, अफगानिस्तान, वेस्टइंडीज, युगांडा, पापुआ न्यू गिनी को जगह मिली है.जबकि ग्रुप डी में साउथ अफ्रीका, श्रीलंका, बांग्लादेश, नीदरलैंड्स और नेपाल शामिल हैं.
5 जून को भारत का पहला मुकाबला
5 जून को भारत का पहला मुकाबला आयरलैंड के खिलाफ न्यूयॉर्क में खेला जाएगा.जबकि 9 जून को रविवार को भारत और पाकिस्तान के बीच मैच होगा. 12 जून को भारत का मुकाबला मेजबान अमेरिका से होगा. 15 जून को भारत और कनाडा के खिलाड़ी फ्लोरिडा में मैदान पर भिड़ेंगे.



