Jammu Kashmir : बारामूला के सोपोर में सुरक्षाबलों की आतंकियों से मुठभेड़ जारी, 2 आतंकवादी ढेर, 2 सैनिक घायल - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
Top News

Jammu Kashmir : बारामूला के सोपोर में सुरक्षाबलों की आतंकियों से मुठभेड़ जारी, 2 आतंकवादी ढेर, 2 सैनिक घायल

श्रीनगर, जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच दूसरे दिन भी जारी मुठभेड़ के दौरान शुक्रवार को 2 आतंकवादी मारे गए, जबकि 2 सैन्यकर्मी घायल हो गए.अधिकारियों ने बताया कि यह मुठभेड़ उत्तरी कश्मीर में सोपोर इलाके के चेक मोहल्ला नौपोरा में गुरुवार को शुरू हुई थी. उन्होंने बताया कि रात में शांति के बाद शुक्रवार को सुबह फिर से मुठभेड़ शुरू हुई.

सेना मार गिराए 2 आतंकी

अधिकारियों ने बताया कि अब तक 2 आतंकवादी मारे गए हैं.उन्होंने बताया कि गोलीबारी में घायल हुए सेना के 2 जवानों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.मुठभेड़ स्थल के पास गुरुवार को एक आम नागरिक भी घायल हो गया था.इलाके से आतंकवादियों को खदेड़ने का अभियान जारी है.

Related Articles

Back to top button